भागलपुर, अप्रैल 20 -- बौंसी (बांका): पर्यटन स्थल मंदार पर्वत स्थित रोपवे के अस्थायी रूप से बंद हो जाने से सैलानियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक मंदार पहाड़ी घूमने पहुंचे, लेकिन रोपवे सेवा बंद होने के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। मंदार पर्वत, धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है, जहां प्रतिवर्ष हजारों सैलानी आते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए रोपवे मुख्य साधन है, लेकिन तकनीकी कारणों से पिछले कुछ दिनों से यह सेवा बंद है। पर्यटक शिखर तक पैदल जाने को मजबूर हैं, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को विशेष कठिनाई हो रही है। कोलकाता से आए पर्यटक संजय अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने मंदार रोपवे का खूब नाम सुना था, लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद सेवा बंद पाकर निराशा हुई। स्थानीय दुकानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.