भागलपुर, नवम्बर 29 -- बौंसी । निज संवाददाता पूर्व बिहार के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध बौसी मेला के आरंभ में अब केवल डेढ़ माह का समय बचा है, जिसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन व नगर पंचायत द्वारा मेला स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं और व्यापारियों के आने की संभावना है। सड़क मरम्मत, बिजली, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था और व्यापारिक स्टॉलों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेला क्षेत्र में साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...