भागलपुर, अप्रैल 20 -- बाराहाट (बांका) - प्रखंड के कैतपुरा गांव में आयोजित महा लक्ष्मी नारायण यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आस्था और भक्ति का केंद्र बन गया है, जहां दूर-दराज़ से श्रद्धालु पहुंचकर पुण्य लाभ ले रहे हैं। यज्ञ का आयोजन ग्रामीणों और स्थानीय समिति के सहयोग से किया गया है, जो कि पिछले कई दिनों से लगातार धार्मिक अनुष्ठानों, प्रवचनों और भजन-कीर्तन के साथ चल रहा है। यज्ञ मंडप को भव्य तरीके से सजाया गया है, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियाँ दी जा रही हैं। यज्ञ स्थल पर खासकर महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी जा रही है। श्रद्धालु अपने परिवार के साथ सुबह से ही कतारबद्ध होकर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। स्थानीय पुजारियों और आचार्यों द्वारा यज्ञ की महत्ता के बारे में प्रवच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.