भागलपुर, जून 28 -- बांका। हिन्दुस्तान संवाददाता फुल्लीडुमर प्रखंड की पथड्डा पंचायत में मुखिया पद के उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। पंचायत क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। प्रत्याशी अपने पक्ष में वोटरों को गोलबंद करने में जुट गए हैं और विकास, योजनाओं की पारदर्शिता व स्थानीय मुद्दों को आधार बनाकर समर्थन मांग रहे हैं। चुनाव को लेकर मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण चाय चौपाल और हाट-बाजारों में चुनाव चर्चा का विषय बन चुका है। प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां चल रही हैं। शांति और निष्पक्षता से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.