बांका, जनवरी 3 -- चान्दन ( बांका ), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय बोड़ा में अज्ञात चोरों ने खिड़की का दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के मध्यान्ह भोजन से संबंधित बर्तन, एफएलएन किट सहित कई आवश्यक कागजात पर हाथ साफ कर दिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक बीणा कुमारी ने बताया कि जब वे विद्यालय पहुंचीं तो एक कमरे की खिड़की टूटी हुई मिली। आशंका होने पर कमरे की तलाशी ली गई, जहां ट्रंक का ताला भी टूटा पाया गया। जांच के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई पठन-पाठन सामग्री, मध्यान्ह भोजन के बर्तन तथा विद्यालय से जुड़े जरूरी दस्तावेज गायब मिले। घटना की सूचना सुईया थाना को दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि विद्यालय की ओर से आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की ...