भागलपुर, फरवरी 10 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर निर्धारित दवाओं का वितरण कर रही है और लोगों को दवा सेवन के महत्व के बारे में जागरूक कर रही है। आशा, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्यकर्मी संयुक्त रूप से अभियान में लगे हैं। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और संवेदनशील वर्गों पर ध्यान दिया जा रहा है। दवा लेने में हिचकिचाहट दूर करने के लिए ग्रामीणों को बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी जा रही है। पर्यवेक्षकों द्वारा दवा वितरण की निगरानी की जा रही है ताकि कोई छूट न जाए। विभाग ने अपील की है कि सभी लोग दवा का सेवन स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी में करें, जिससे फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...