बांका, जनवरी 10 -- बौंसी, निज संवाददाता। प्रखंड कांग्रेस कमिटी बौसी की बैठक शुक्रवार को छापोलिका धर्मशाला बौसी में प्रखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशुन मण्डल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से मंदार महोत्सव सह बौसी मेला में इस वर्ष भी 16 जनवरी को जिला कांग्रेस बांका की विस्तारित बैठक प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में आयोजित होगी। जिला के सभी सम्मानित सदस्यों, प्रखंड अध्यक्षो, सभी सभी पदाधिकारियों की सहभागिता का आह्वान किया गया!बैठक में मुख्यरूप से प्रदेश कांग्रेस कमिटी सोशल मिडिया के सचिव सह जिला कांग्रेस कमिटी ओ बीसी बांका के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, इंटक जिला अध्यक्ष विनय कापरी, प्रदेश प्रतिनिधि सुनैना झा, बिन्दा यादव, दिवाकर झा, सोना किस्कू, बाबूलाल मुर्मू, चन्दन कुमार सहित अन्य कारकर्ता उपस्थित थें।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...