भागलपुर, जनवरी 29 -- बांका। शंभूगंज थाना क्षेत्र के रामचुआ गांव में पोखर खुदाई कार्य के दौरान एक जेसीबी चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान पांडव कुमार (23 वर्ष) पिता रंजीत यादव, निवासी मौधरा, तारापुर (मुंगेर) के रूप में हुई है। वह शंभूगंज में अशोक सिंह के पोखर की खुदाई के कार्य में जेसीबी चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही शंभूगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच के तहत जेसीबी मशीन एवं एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। शंभूगंज में परिजन दहाड़ मारकर रोते नजर आए। मृतक की पत्नी गुड़िया कु...