बांका, मई 27 -- बांका, एक संवाददाता। जिले के ऐतिहासिक स्थल पुरानी ठाकुरबाड़ी में सोमवार से तीन दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन शुरू हो गया। इस आयोजन के तहत श्री गणेश जी, माता पार्वती जी एवं नंदी जी महाराज की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है। सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों महिलाओं युवतियों ने भाग लिया। ठाकुरबाड़ी को भव्य तरीके से सजाया गया है। पास में भव्य पंडाल व मंच का निर्माण किया गया है। संध्या समय जगद्गुरु रामानुजाचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में रामकथाा का आयोजन किया गया। जिसमें मौके पर बांका विधायक रामनारायण मंडल, बेलहर विधायक मनोज यादव, समाजसेवी जवाहर कुमार झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के संयोजक अमर कुमार मिश्र ने बताया कि तीन दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.