बांका, जनवरी 1 -- रजौन, निज संवाददाता। रजौन प्रखंड के पुनसिया बाजार से जयष्ठगौर नाथ धाम पथ स्थित अजीत नगर पहाड़ की सुंदर व मनोरम वादियां एक अच्छे पिकनिक स्पॉट के रूप में उभर सकती है। ऐसी बात नहीं कि नववर्ष का स्वागत करने युवाओं की टोली यहा नहीं पहुंचती लेकिन गत वर्षो में घटित हो चुकी कई अपराधिक वारदातों की वजह से धीरे धीरे यहां पिकनिक मनाने वाले युवक-युवतियों की संख्या घटती जा रही है, हालांकि इस बार भी वर्ष 2026 का स्वागत करने पहुंचे कुछ लोगों ने यहां के सुंदर वादियों का दीदार किया। अजीत नगर पहाड़ के आसपास की सुंदर प्राकृतिक छटाएं शहरों की भागमभाग व घुटन भरी जिंदगी जी रहे लोगों को अनायास अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है लेकिन यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं नसीब नहीं हो पाना ही यहां के खूबसूरत वादियों के सूनेपन का कारण बन...