बांका, जुलाई 3 -- बांका, एक संवाददाता। बिहार में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की प्रक्रिया 25 जून 2025 से प्रारंभ हो चुकी है। यह अभियान पूरे राज्य में तीव्र गति से चल रहा है, जिसके अंतर्गत मतदान केंद्र पदाधिकारी घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण कर रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग के नेतृत्व में बिहार देश का पहला राज्य है जहां इस प्रकार का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित हो रहा है। इसी क्रम में बांका जिले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के मार्गदर्शन में मतदान केंद्र पदाधिकारी एवं बीएलओ द्वारा फॉर्म का वितरण कार्य किया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए जीविका दीदियों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। जीविका समूहों के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.