भागलपुर, जनवरी 5 -- बांका। पुलिस ने नावाडीह गांव से एक वारंटी विंदेश्वरी मंडल को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी कर उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि विंदेश्वरी मंडल के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...