बांका, जनवरी 9 -- बांका,निज संवाददाता। बांका में सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी अन्नू कुमारी के नेतृत्व में गुरूवार को शहर के गांधी चौक स्थित मुख्य मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले कई टोटो चालकों तथा बिना लाइसेंस के वाहन चला रहे नाबालिगों पर कार्रवाई की गई। मौके पर निर्धारित प्रावधानों के तहत कई वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। अभियान के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस बनाए वाहन चलाते पाए गए कई लोगों को चालान काटकर जुर्माना भरवाया गया। इस दौरान सड़क पर तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने वालों को भी कड़ी हिदायत दी गई। वहीं बिना लाइसेंस बाइक चलाते पकड़े गए कई नाबालिगों को पहली बार उल्लंघन करने के कारण चेतावनी देकर छोड़ा गया। उनसे आगे से गलती नहीं दोहराने की ...