भागलपुर, जनवरी 1 -- बांका। अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध पिकनिक स्थलों विलासी, मध्यगिरि और सरकट्टा डेम पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही युवक-युवतियों के साथ-साथ परिवार और दोस्तों के समूह पिकनिक मनाने पहुंचे। लोगों ने प्राकृतिक सुंदरता के बीच नए साल का जश्न मनाया। पिकनिक स्थलों पर चहल-पहल के कारण स्थानीय दुकानदारों की भी अच्छी कमाई हुई। हालांकि, भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। जगह-जगह सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। लोग गीत-संगीत और खानपान का आनंद लेते दिखे। नववर्ष को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...