भागलपुर, जुलाई 1 -- धोरैया (बांका), संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुरमा मध्य विद्यालय परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ झारखंड सीमा से सटे क्षेत्रों के पदाधिकारी भी भाग लेंगे, ताकि पर्व के दौरान आपसी समन्वय और सौहार्द सुनिश्चित किया जा सके। जानकारी के अनुसार, धोरैया प्रखंड के कुरमा, कटोरिया, रजौन सहित कई सीमावर्ती गांवों में झारखंड राज्य के सटे क्षेत्रों से भी ताजिया और जुलूस निकाले जाते हैं। इस कारण दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में एक संयुक्त बैठक की योजना बनाई गई है। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मस्जिद कमिटी के सदस्य, ताजिया कमिटी, समाजसेवी, एवं अन्य गणमान्य नागरिकों...