भागलपुर, अप्रैल 6 -- बांका: जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव के समीप रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बालू से लदे तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पर सवार तीन महिलाओं समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शंभूगंज प्रखंड के कामतपुर गांव के निवासियों के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर बहुत तेज गति में था और सामने से आ रही ई-रिक्शा को अचानक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को शंभूगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बांका सदर अस्पताल रेफर कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.