बांका, जून 14 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के धनुबसार पंचायत स्थित पैक्स गोदाम परिसर में शुक्रवार को पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक में नव निर्मित पैक्स गोदाम के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई, साथ ही धान अधिप्राप्ति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पैक्स अध्यक्ष ने बैठक के दौरान कार्यकारिणी सदस्यों से पूर्ण सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के समन्वय से ही किसानों के हित में प्रभावी कार्य संभव है। बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए सुझाव भी दिए। इस अवसर पर जलधर मिश्र, खुबलाल यादव, गणेश यादव, बमबम मिश्र, डोमन यादव, कृष्णानंद मिश्र, प्रदीप सिंह, प्रमुख चौधरी और अशोक मिश्र, वार्ड सदस्य हरेश यादव सहित कई गणमान्य लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.