बांका, अप्रैल 14 -- पंजवारा (बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा एवं इसके आस-पास के इलाके में शनिवार देर रात आई तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने कई गरीब घरों के आशियाने को उजाड़ दिया।देर रात आई तेज आंधी और पानी से कुछ देर के लिए लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।लोग रात में गहरी नींद में सोए हुए थे।इसी बीच अचानक मौसम ने करवट बदल लिया।आसमान में चारों तरफ घने काले बादल छा गए।काले बादल के साथ जोरदार बिजली चमकने लगी।कुछ ही देर बाद तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश भी शुरू हो गई।जिससे गहरी नींद में सोए हुए लोग हड़बड़ा कर जग गए।हवा की गति इतनी तेज थी कि लग रहा था कि पक्के मकान को भी गिरा देगी।बाजार क्षेत्र के दर्जनों दुकानों के आगे लगा चदरा एवं करकट तेज हवा में उड़ गया।इसके अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई फूस के घरों के चदरा,करकट, छप्पर एवं पुआल का टाल उड़ने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.