भागलपुर, जनवरी 1 -- बांका। बांका जिले के डुमरिया गांव निवासी एक युवक की मलेशिया में मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक रोजगार के सिलसिले में मलेशिया गया हुआ था। अचानक उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। परिजन शव को भारत लाने के लिए एजेंट और प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार को शव लाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोग भी परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर विदेश में काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा और सहायता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.