बांका, फरवरी 5 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि।पंजवारा थाना क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत हरिपुर गांव पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में डूबा हुआ है।बिना बिजली के गाँव के ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं। बिजली के अभाव में ग्रामीणों को पेयजल सहित मोबाइल फोन के चार्जिंग की समस्या से जूझ रहे हैं।बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं बिजली कंपनी नए ट्रांसफॉर्मर लगाने की दिशा में उदासीन बनी हुई है।बता दें कि बीते 29 जनवरी की रात अज्ञात चोरों द्वारा गांव में लगे 16 केवी के ट्रांसफॉर्मर का क्वायल चोरी कर लिया गया था।जिसके बाद से गांव की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है।विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने से गांव में खेती किसानी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।वहीं इस संदर्भ में पूछे जाने पर बाराहाट प्रक्षेत्...