भागलपुर, मई 30 -- अमरपुर (बांका): अमरपुर प्रखंड के सुप्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर परिसर में इन दिनों शिव शक्ति यज्ञ का भव्य आयोजन हो रहा है। जैसे-जैसे यज्ञ के दिन आगे बढ़ रहे हैं, श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह से ही मंदिर परिसर में हवन में आहुति देने तथा यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यज्ञ में आहुति देने वालों में महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की संख्या भी काफी देखी जा रही है। मंदिर के पुजारियों और यज्ञाचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। हर ओर "हर हर महादेव" और "जय माता दी" के जयघोष गूंज रहे हैं। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार यज्ञ को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियाँ की गई हैं। य...