भागलपुर, फरवरी 10 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र के जोठा शिव मंदिर में होने वाले सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से पूर्व आज कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की सहभागिता से यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर निर्धारित मार्गों से गुजरेगी। कथा स्थल की सजावट, मंच व्यवस्था, ध्वनि और प्रकाश की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महिलाओं द्वारा कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ यात्रा में शामिल होने की तैयारी है। आयोजन समिति ने प्रसाद, पेयजल और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम होगा, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.