भागलपुर, जनवरी 5 -- बांका : जिले के जेठौर पुल पर बनी सड़क की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। पुल के ऊपर कई जगहों से लोहे की छड़ बाहर निकल आई है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर रात के समय दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। पुल से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत कराने की मांग जिला प्रशासन से की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.