भागलपुर, मार्च 29 -- बांका। हिन्दुस्तान संवाददाता शनिवार को अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के नेतृत्व में भूमि विवादों के समाधान हेतु जिले के विभिन्न थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। यह दरबार नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। जनता दरबार में भूमि विवादों से जुड़ी समस्याओं को लेकर फरियादी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। अधिकारियों की देखरेख में मामलों का निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। अंचलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन जनता की समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है और उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने भी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनता दरबार में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.