भागलपुर, जनवरी 27 -- बांका। अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लौसा गांव के समीप चांदन नदी में सोमवार की रात बालू लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान स्थानीय युवक के रूप में की गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के अंधेरे में तेज गति के कारण ट्रैक्टर नदी में पलट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.