भागलपुर, जनवरी 3 -- बांका । निज प्रतिनिधि घोड़बहियार गांव में आग से झुलसी वृद्ध महिला सुदामा देवी की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व घर में चूल्हे से आग लगने की घटना में सुदामा देवी गंभीर रूप से झुलस गई थीं। परिजनों द्वारा पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए भागलपुर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.