भागलपुर, मार्च 8 -- बांका। हिन्दुस्तान टीम जिले में पुलिस ने लगातार गश्ती के दौरान अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहली घटना में, पथरगामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बिट्टू कुमार यादव (20 वर्ष), पिता - अजय यादव, निवासी - सनातन, थाना - पथरगामा, जिला - गोड्डा (झारखंड) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है और उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दूसरी घटना में, सुबह गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने एक चोरी का टेंपो बरामद किया। टेम्पो पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था, जबकि उसका चेसिस और इंजन नंबर घसीटा हुआ और अपठनीय था। पुलिस ने इस मामले में गौतम कुमार मंडल (35 वर्ष), पिता - उमाशंकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.