भागलपुर, फरवरी 6 -- बांका। कुरमा गांव में आयोजित होने वाले सहस्त्र चंडी यज्ञ को लेकर आज ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न होगा। इसी अवसर पर वैष्णो देवी मंदिर की आधारशिला भी रखी जाएगी। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ में दूर-दराज से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना हुआ है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पूजा स्थल की सजावट, पंडाल निर्माण और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होगा। ग्रामीणों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.