भागलपुर, जनवरी 24 -- बांका। कहलगांव के विधायक शुभेंदु मुकेश आज रजौन प्रखंड के दौरे पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक के नागरिक अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम स्थल को सजाया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। विधायक शुभेंदु मुकेश के दौरे के दौरान क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा आम जनता से संवाद स्थापित करेंगे। विधायक के आगमन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...