भागलपुर, सितम्बर 3 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र के गांव-गांव में भाई-बहन के प्रमुख पर्व करमा को लेकर बालिकाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बालिकाएं करमा गीत गाते हुए व्रत और पूजा की तैयारी में जुटी हुई हैं। यह पर्व भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है। गांवों में पारंपरिक ढंग से डाली पूजन की तैयारी चल रही है। बुजुर्ग महिलाएं बालिकाओं को इस पर्व की विधि-विधान समझा रही हैं। ग्रामीण वातावरण पूरी तरह से उत्सवी रंग में रंग गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...