भागलपुर, जुलाई 14 -- बांका।अपर पुलिस महानिदेशक (राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, आधुनिकीकरण एवं यातायात, बिहार पटना) श्री सुधांशु कुमार श्रावणी मेला के पावन अवसर पर सपरिवार पैदल कांवर यात्रा में शामिल हुए। सोमवार को वे कांवरियों के साथ यात्रा करते हुए सरकारी धर्मशाला अबरखा पहुंचे, जहां स्थानीय श्रद्धालुओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।इस धार्मिक यात्रा में सुरक्षा और श्रद्धा दोनों की मिसाल देखने को मिली। श्री सुधांशु कुमार के साथ कांवर यात्रा में बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, बेलहर थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, कटोरिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, और सुईया थानाध्यक्ष विशाल कुमार भी पैदल यात्रा करते नजर आए। उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस जवान भी शामिल रहे, जो एक ओर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे, तो दूसरी ओर खुद आस्था में डूबे नजर आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.