बांका, मार्च 21 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के भोरसार जंगल के समीप स्थित लेटावरण टोला के पास बुधवार देर रात वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। जब्त किए गए ट्रैक्टर पर सखुआ पेड़ की लकड़ी लदी हुई थी, जिसे माफियाओं द्वारा जंगल से काटकर तस्करी के लिए लाया जा रहा था। इस अभियान में वन विभाग के रेंजर राजेश कुमार सिन्हा के अलावा कटोरिया वनपाल कैलाश नंद किशोर, चांदन वनपाल चंदन कुमार एवं कटोरिया पुलिस के अनि महेश महतो शामिल थे। जानकारी के अनुसार, रेंजर को गुप्त सूचना मिली थी कि भोरसार जंगल से अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर रेंजर अपनी टीम व कटोरिया पुलिस के साथ छापेमारी के लिए निकले। इस दौरान जैसे ही छापेमारी टीम की गाड़ी लेटावरण पहुंची, लकड़ी तस्कर ट्रैक्टर को छोड़कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.