भागलपुर, फरवरी 6 -- बांका। अमरपुर क्षेत्र के तीन पैक्सों में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन सुबह के समय मतदाताओं में अपेक्षित उत्साह देखने को नहीं मिला। मतदान केंद्रों पर सन्नाटा सा माहौल रहा और गिने-चुने मतदाता ही पहुंचे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान कर्मी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि दिन चढ़ने के साथ मतदाताओं की संख्या बढ़ सकती है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है और केंद्रों पर निगरानी रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.