भागलपुर, फरवरी 9 -- बांका। अद्वैत मिशन में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से पहुंचे एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समूह चर्चा और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...