बांका, फरवरी 11 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा दोनों पारियों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कदाचार की सूचना नहीं मिली। सभी केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं केंद्राधीक्षकों ने लगातार निगरानी रखी, जिससे परीक्षा सुव्यवस्थित माहौल में आयोजित हो सकी। प्रथम पाली में म्यूजिक विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 369 परीक्षार्थियों के स्थान पर 364 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं द्वितीय पाली में होम साइंस विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 5642 परीक्षार्थियों के बजाय 5563 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस पाली में 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन के पुख्ता इंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.