भागलपुर, नवम्बर 28 -- बांका। बांका कृषि प्रधान क्षेत्र होने के बावजूद शंभूगंज प्रखंड के किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा नहीं मिल पा रही है। श्री पाथर का बांध पिछले कई महीनों से टूटा हुआ है, जिसके कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। परिणामस्वरूप रबी फसल की तैयारी करने में किसानों को भारी दिक्कत आ रही है। किसान बताते हैं कि बांध टूटने की सूचना कई बार विभाग और स्थानीय प्रतिनिधियों को दी गई, लेकिन मरम्मती अब तक शुरू नहीं हो सकी। सिंचाई के अभाव में कई किसानों ने वैकल्पिक रूप से डीजल पंप का सहारा लिया, जिससे लागत बढ़ गई है। वहीं छोटे और सीमांत किसान सिंचाई के अभाव में खेत खाली छोड़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कृषि विभाग व प्रशासन से जल्द से जल्द बांध की मरम्मती कर पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। देर होने पर इस बार की फसल भी प्रभ...