सुपौल, जुलाई 29 -- बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में बाबा धाम की ओर जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। कच्ची कांवरिया पथ पर श्रद्धालु 'बोल बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भक्ति संगीत और हर-हर महादेव के नारों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा है। आसपास के गांवों में भी मेला माहौल का असर दिख रहा है। श्रावण माह के इस पवित्र समय में अधिकांश लोग भक्ति में लीन हो गए हैं। कांवरियों की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और प्रबंध कड़े कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...