भागलपुर, जनवरी 30 -- बांका। जिले के शंभूगंज प्रखंड में पिछले दो वर्षों के अंतराल में तीन बार विजिलेंस की इंट्री होने से गलत तरीके से धन अर्जित करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार हो रही कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस की टीम ने अलग-अलग मामलों में छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। इससे ईमानदार कर्मियों में जहां संतोष है, वहीं भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी। आम जनता ने विजिलेंस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.