भागलपुर, फरवरी 2 -- बांका हिंदुस्तान टीम रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 11:00 बजे बांका पहुंच रहे हैं। तथा वह बांका में करीब 363 करोड़ की योजना का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के द्वारा मुख्य रूप से बिहार के पहले स्मार्ट विलेज का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही बांका में मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा की जाएगी। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित ओढ़नी डैम पर बने हाईटेक रिसोर्ट का भी मुख्यमंत्री के द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हर जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री सबसे पहले बांका जिले के रजौन प्रखंड के बाबर चक स्थित स्मार्ट विलेज पहुंचेंगे तथा उसके बाद ओढ़नी डैम तथा इसके बाद अमरपुर के राजपुर जहां मेडिकल कॉलेज की घोषणा करेंगे। इसके बाद मुख्यमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.