भागलपुर, जनवरी 31 -- बांका। आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज के खेल मैदान में पेयजल सुविधा को लेकर चापाकल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह कार्य बेलहर विधायक मनोज यादव के सौजन्य से शुरू कराया गया है। चापाकल निर्माण शुरू होने पर दक्षिणी वार्ड के उपमुखिया सुजीत रमानी, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष तारणी यादव एवं स्थानीय खेल प्रेमियों ने विधायक के प्रति आभार जताया। लोगों ने कहा कि चापाकल बनने से विद्यालय की छात्राओं, खिलाड़ियों एवं आसपास के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी। जनप्रतिनिधियों ने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने की बात कही। स्थानीय लोगों में इस पहल को लेकर खुशी का माहौल देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...