भागलपुर, अगस्त 3 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। अजगैबीनाथ -देवघर कांवरिया पथ में सूईया थाना क्षेत्र के अबरखा के पास शनिवार रात भूमि विवाद को लेकर बदमाशों द्वारा एक वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात के करीब एक बजे की बताई जा रही है। मृतक अबरखा गांव निवासी स्व तेजो यादव का पुत्र द्वारिका यादव (60) बताया गया है। बदमाशों की संख्या 8 बताई जा रही है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। वहीं घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया रहा है। जानकारी के अनुसार द्वारिका यादव श्रावणी मेले में अबरखा स्थित अपने घर के करीब कांवरिया पथ में सीवान धर्मशाला से सटे शौचालय एवं स्नानागार चलाता था। शनिवार रात वह अपने दो बेटों के साथ वहां मौजूद था। रात के करीब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.