भागलपुर, फरवरी 22 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के चान्दन, सुईया एवं आनंदपुर थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन पुलिस थानाध्यक्षों और जवानों ने थाना परिसरों की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया। चान्दन थाना परिसर में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने झाड़ू लगाकर परिसर की सफाई की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि आम नागरिकों में भी सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि थाना परिसर की स्वच्छता नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार सुईया थाना परिसर में थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने स्वयं झाड़ू उठाकर स्वच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.