अररिया, दिसम्बर 30 -- बांका। बांका जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। पछुआ हवा और घने कोहरे के कारण ठंड में काफी इजाफा हो गया है। सबसे अधिक परेशानी रोजमर्रा की मजदूरी कर घर-परिवार चलाने वाले गरीब व गुरबा तबके को हो रही है। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं, जिससे दैनिक आय पर भी असर पड़ रहा है। वहीं पशु-पक्षियों को भी ठंड से बचाने के लिए लोग जतन कर रहे हैं, लेकिन पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से मवेशी बीमार पड़ने लगे हैं। सुबह और शाम के समय कोहरा इतना घना रहता है कि आवागमन प्रभावित हो रहा है। ठंड के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहता है। प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था कुछ जगहों पर की गई है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में इसकी कमी साफ नजर आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.