अररिया, अप्रैल 1 -- बांका । पकरिया पंचायत गांव में भक्तिमय माहौल बनता जा रहा है, जहां श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में आज भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु भाग लेंगे। श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकाली जा रही इस कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरेंगी। इस दौरान भक्तिगीतों एवं जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठेगा। कथावाचक आचार्य के सान्निध्य में होने वाले इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन संगीतमय प्रवचनों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। गांव में इस आयोजन को लेकर भक्तों में गहरी श्रद्धा देखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.