भागलपुर, फरवरी 14 -- बांका। रेफरल अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने निरंजन मेडिकल हॉल एवं ए प्रवीण नर्सिंग होम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के उल्लंघन और आवश्यक कागजातों में अनियमितता को लेकर यह कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान कई प्रकार की विसंगतियां सामने आईं, जिसके बाद संबंधित संस्थानों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि बिना मानक के संचालित किसी भी चिकित्सा संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। इस कार्रवाई से निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...