भागलपुर, अक्टूबर 3 -- बांका। जिले में नवरात्र और दशहरा का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विभिन्न पूजा पंडालों में भक्ति व श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। दुर्गा पूजा के अंतिम दिन गुरुवार को कई जगहों पर प्रतिमा विसर्जन किया गया, जबकि शुक्रवार को भी अलग-अलग घाटों पर विसर्जन की तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से माता की पूजा-अर्चना की और दुर्गा सप्तशती के पाठ व भजन-कीर्तन से वातावरण गुंजायमान रहा। पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क दिखा। बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, चान्दन थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती, सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया झा व आनंदपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार लगातार क्षेत्र का दौरा कर स्थिति पर नजर बनाए रहे। विसर्जन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण व विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैदी दिखाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.