भागलपुर, मई 19 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि।धोरैया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में रविवार की देर रात्रि एक डीजे वाहन के टक्कर से बिजली पोल के गिरने से दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार गांव में वकील शर्मा की लड़की की शादी थी, जहां लड़की पक्ष द्वारा डीजे किया गया था। इस दौरान गांव की सकरी गली में डीजे घूमाने के दौरान बिजली पोल से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे अपने घर के आगे खड़े होकर डीजे देख रहे जहिर मंसूरी (65) के ऊपर बिजली पोल गिरने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई ।घटना के बाद जहीर मंसूरी के घर कोहराम मच गया। वहीं वकील शर्मा के घर शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई। आनन फानन में लड़के वाले लड़की को शादी के लिए अन्यत्र लेते गए। बारात अमरपुर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव से आई हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.