भागलपुर, मई 29 -- बांका)। ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर परिसर इन दिनों भक्ति और श्रद्धा के रंग में पूरी तरह रंगा हुआ है। यहां चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ में आहुति देने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लग जाती है। वहीं, प्रवचन पंडाल में भी बड़ी संख्या में भक्तजन आध्यात्मिक ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। इस महायज्ञ की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और कलश यात्रा के साथ हुई थी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए थे। अब यज्ञ के दौरान यज्ञशाला से उठती धुएं की लपटों और स्वाहा की ध्वनि पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.