भागलपुर, जनवरी 31 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र में लगातार पड़ रहे घने कोहरे से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कोहरे और ठंड के कारण अरहर एवं आलू की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि कोहरे के कारण फसलों पर नमी अधिक बनी रहती है, जिससे रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है। विशेषकर आलू की फसल में झुलसा रोग और अरहर में फूल झड़ने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम की ऐसी स्थिति में किसानों को फसल की नियमित निगरानी करनी चाहिए तथा आवश्यकतानुसार दवा का छिड़काव करना चाहिए। किसानों ने कृषि विभाग से समय पर सलाह और सहयोग की मांग की है ताकि फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...