भागलपुर, नवम्बर 28 -- शंभूगंज। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बुधवार को फसल को बकरी द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से शंभूगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पशु द्वारा खेतों में नुकसान पहुंचाने की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन आपसी समझ के बजाय अक्सर विवाद मारपीट का रूप ले लेता है। घटना की सूचना पर शंभूगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.